Featured Posts
Recent Articles

मासिक राशिफल----जनवरी-2011

मासिक राशिफल----जनवरी-2011
मेष राशि:-यह माह आपके लिए अत्यधिक व्यवस्तताओं से भरा रहने वाला है। व्यापारिक मामलों में बहुत सोच विचार कर के ही कोई निर्णय लें। पारिवारिक दायित्वों की भूलकर भी उपेक्षा न करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद की स्थिति अधिकांशत: निर्मित होती ही रहेगी। आय के साधनों में भी अस्थिरता का योग निर्मित हो रहा है। अत: कार्यांतर का यदि किसी प्रकार का कोई विचार मन में पनप रहा हो तो उसे आगे भविष्य हेतु स्थगित करना ही श्रेयष्कर रहेगा अन्यथा लाभ की अपेक्षा हानि ही उठानी पडेगी। धार्मिक क्रियाकलापों को लेकर मन में थोडी अरूचि रहेगी। 16 से 22 तारीख के मध्य वाहन चलाने में थोडी विशेष सावधानी बरतें,चोट-दुर्घटना का योग बन रहा है। माह का अन्तिम भाग कुछ हितकारी रहेगा। किसी सगे-संबंधी,नजदीकी मित्र अथवा किसी पुराने सहयोगी की ओर से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। सभा समारोह अथवा मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का योग बनेगा।
शुभ तिथियाँ :- 12,21,22,25,26,29,31
अशुभ तिथियाँ :- 6,8,10,11,14,17,18,19
उपाय:- बुधवार के दिन धर्मस्थल में अपनी इच्छानुसार साबूत मूँग का दान करते रहें। श्री शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत्र का नित्य प्रात: पाठ करें।
------------------------------------------------------------
वृष राशि:-व्‍यावसायिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा।  यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपसे जुड़ने वाले सभी लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मान-प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी और पद संबंधी कोई नवीन जिम्‍मेदारियां आपको सौंपी जा सकती है। किसी निर्माण कार्य, इलैक्‍टानिंक वस्‍तु अथवा अन्य सुखोपभोग की सामग्री पर धन का व्यय करना पडेगा। साथ ही भूमि के क्रय–विक्रय से जुड़े मामलों में भी लाभ के योग हैं। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत बनी रहेगी। वित्त, लेखन एवं कला क्षेत्र से जुडे व्यक्तियों को विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा। पुराने किए गए किसी निवेश से भी लाभ प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं।किन्तु माह के अन्तिम सप्ताह में आपको थोडा कष्टकारी स्थितियों का सामना करना पड सकता है। स्नायु विकार अथवा टाँगों संम्बन्धी रोग-व्याधी का भय रहेगा। मन में उदासी एवं स्वभाव में थोडा चिडचिडापन अनुभव करेंगें।
शुभ तिथियाँ:-1,6,11,16,19,25,27
अशुभ तिथियाँ:-8,10,18,22,26,30
उपाय:-ॐ नारायणाय सुरसिंहासनाय नम: मंत्र का जाप करें। मंगलवार हनुमान जी को रक्त सिन्दूर अर्पित करें
---------------------------------------------------------------
मिथुन राशि :- आपके लिए पूरा माह अनुकूलताओं से भरा रहेगा। घर परिवार,आस-पडोस,नाते-रिश्तेदार,शत्रु,मित्र इत्यादि सब ओर से माहौल पूर्णत: अनुकूल रहेगा। पिछले माह से चली आ रही किसी पारिवारिक समस्या का उचित समाधान निकल आएगा। किसी परिचित व्यक्ति की धन अथव अन्य किसी प्रकार से सहायता करने का सुयोग बनेगा। यदि आप किसी प्रकार की अचल सम्पत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय पूर्णत: उपयुक्त है। कहीं किसी से छुपे रूप में कोई प्रेम-प्रसंग चल रहा हो तो उसके प्रति थोडी सावधानी रखनी होगी अन्यथा मानहानि का भय है। माह के अन्तिम दिनों में किसी यात्रा का कार्यक्रम बनेगा किन्तु ऎसा भी संभव है कि किसी कारणवश अचानक से यात्रा स्थगित करनी पड जाए।
शुभ तिथियाँ :- 1,5,11,17,18,21,26,28,29
अशुभ तिथियाँ :-3,12,23,24,27,30,31
उपाय:-श्री दुर्गा चालीसा का नित्य पाठ करें। दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में चाँदी का छल्ला धारण करें।
-------------------------------------------------------------
कर्क राशि:-आपके लिए माह का प्रारंभः सभी दृ्ष्टियों से शुभ रहेगा। कोई नई योजना सफलीभूत हो सकती है,निर्णय लेने में जरा सी देरी आपको बाद में हाथ मलने पर विवश कर सकती है। पारिवारिक जीवन अत्यंत सुख एवं शान्तीपूर्वक व्यतीत होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा मन में आध्यात्मिकता के भाव जागृ्त करेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृ्ड रहेगा। किन्तु माह का मध्य भाग थोडा मानसिक अशांती,क्रोध एवं किसी विषय में दुविधापूर्ण स्थिति निर्मित करने वाला है। किसी महत्वपूर्ण योजना में घर के बडे-बुजुर्गों की सलाह ले लेना आपके लिए हितकारी रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य की रोग-व्याधी पर धन का व्यय होगा। माह का अन्तिम भाग पुन: शुभफलदायी स्थितियों का निर्माण करने वाला रहेगा। मित्र,सगे सबंधियों से मेल मिलाप बढेगा।
शुभ तिथियाँ :- 2,5,7,9,10,12,23,25,28,29
अशुभ तिथियाँ :- 6,15,16,18,19,20,24
उपाय:- ॐ नम: गणेश विघ्नेश गिरिजा नंदन प्रभु मम विध्न विनाशाय गणाधिपतये नम: मंत्र का जाप करें। शुक्रवार के दिन दूध, मिश्री का दान करते रहें
-------------------------------------------------------------
सिँह राशि:- -इस महीने का प्रथमार्द्ध आपको बहुत सावधानी से व्यतीत करना होगा अन्‍यथा बहुत कीमती किसी संबंध को आप खो देंगे। आपकी स्‍वयं की कोई गलती आपके लिए तकलीफदेह/हानि/परेशानी का कारण बन जाएगी। आपकी बातों से कोई मन ही मन परेशान हो सकता है। आपको चाहिए कि व्‍यवसाय की बातें व्‍यक्तिगत संबंधों में न लाएं। जीवनसाथी से भी बहुत कहासुनी हो सकती है।आप अपनी ही कार्यप्रणाली के जाल में उलझने लगेंगे और काम इकट्ठा होता जाएगा।किन्तु 16 जनवरी के पश्चात स्थितियों में परिवर्तन देखने को मिलेगा।वाणी का कौशल आपको पुरानी स्थितियों से उबार कर बाहर ले आएगा और आप नए संबंधों की मजबूत आधारशिला पर व्‍यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। 22 से 27 जनवरी के मध्य का समय विशेष लाभदायक सिद्ध होगा।
शुभ तिथियाँ:- 4,16,17,22,24,25,26,27
अशुभ तिथियाँ:- 2,6,7,8,10,13,14,20
उपाय:- माता-पिता के नित्य प्रात: चरण स्पर्श करें। गाय की सेवा करें। नित्य संध्या समय "कालिका स्त्रोत्र" का पाठ करें।
-------------------------------------------------------------
कन्या राशि:-माह का प्रारंभ सामान्यतय: प्रसन्नताओं से भरा होगा। पारिवारिक एवं व्यवसायिक तौर पर एक तरह से संतुष्टी का भाव रहेगा अर्थात न लाभ न हानि जैसी स्थिति रहेगी। फिर भी एक प्रकार से मन में प्रसन्नता की अनुभूती होती रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 9 तारीख के बाद कोई विवाद समाप्त होता दिखाई देगा। तारीख 12 से 17 के मध्य परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थय को लेकर थोडी चिन्ता अवश्य रहेगी। जल्दबाजी में लिया गया किसी भी प्रकार का निर्णय आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है, अतैव कोई भी निर्णय बहुत सोच विचार कर ही लें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगें तथा संतानपक्ष की ओर से भी स्थिति सामान्य ही रहेगी। 22 तारीख के पश्चात कलापूर्ण क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति किन्ही कारणवश मानसिक रूप से थोडी निराशा, परेशानी अनुभव करेंगें।
शुभ तिथियाँ :- 4,5,7,18,19,20,21,29
अशुभ तिथियाँ :-9,12,13,14,17,22,28
उपाय:- रविवार के दिन निराहार रहें अथवा सिर्फ मीठे का ही सेवन करें। नमक से परहेज करें। नियमित रूप से भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें। श्रीआदित्यह्रदय स्त्रोत्र का पाठ करें।
--------------------------------------------------------------
तुला राशि:-आपके लिए यह माह सामान्य की अपेक्षा कुछ अधिक अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में सही एवं महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगें, जिनके बल पर आपको अपनी आर्थिक स्थिति पहले से अनुकूल होती नजर आएंगीं । नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने सहकर्मचारियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। निजि कार्य व्यवसाय में संलग्न जातकों को मनोनुकूल लाभ प्राप्ती के उचित अवसर उपलब्ध होते रहेंगें। दलाली, चिकित्सा एवं यातायात सम्बन्धी कार्यों में संलग्न व्यक्तियों को बेशक इस समयावधि में अपने लाभ में कमी की वजह से मानसिक चिन्ता एवं खिन्नता का शिकार होना पडेगा। किन्तु किसी ऎसे नवीन व्यक्ति से सम्पर्क अवश्य होगा,जिसके द्वारा आप आने वाले माह में यथेष्ट लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आध्यात्मिक पक्ष में दृ्डता आएगी। 15 जनवरी के पश्चात अचानक से पारिवारिक दायित्वों में व्यस्तता बढेगी। 27 तारीख के नजदीक यात्रा का प्रबल योग निर्मित हो रहा है । दीर्धकालीक निवेश की अपेक्षा, जो लोग त्वरित लाभ की आशा रखे हुए हैं, उन्हे इस माह शेयर मार्कीट से पूरी तरह से दूरी बना कर चलना ही हितकर रहेगा, अन्यथा नुक्सान होना तय है।
शुभ तिथियाँ:- 1,2,6,11,14,15,23,29,31
अशुभ तिथियाँ:-7,8,16,19,20,24,27,28
उपाय:- घर में एक तुलसी का पौधा लगाएं। यदि सम्भव हो तो नित्य अन्यथा शुक्रवार के दिन श्रीसूक्त का पाठ अवश्य करें।
-------------------------------------------------------------
वृश्विक राशि:- स्वभावत: इस राशी के जातक आमतौर पर कोई भी कार्य एक निर्धारित समयावधि में करने में अक्षम ही सिद्ध होते हैं। न चाहते हुए भी ये लोग उसमें लापरवाही कर ही जाते हैं,जिससे कि वो कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पाता। किन्तु इस माह ग्रह योग कुछ इस प्रकार से बन रहे हैं कि यदि आप किसी बडे नुक्सान से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी ये आदत कुछ समय के लिए ही सही,लेकिन बदलनी पडेगी। अन्यथा बाद में उसके लिए पछताना पड सकता है। अपने से छोटे किसी भाई-बहिन अथवा अधीनस्थ कर्मचारी की ओर से मन में खिन्नता रहेगी। 17 से 23 जनवरी तक का समय आपको विशेष सावधानी से गुजारना होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना कर चलेंगें तो अच्छा रहेगा। किसी को धन बहुत सोच समझकर ही उधार दें अन्यथा धन भी जाएगा ओर संबंधों में भी बिगाड उत्पन का भय है। 23 तारीख के पश्चात अन्तिम सप्ताह चिन्तामुक्ति तथा किसी शुभ समाचारप्राप्ति को दर्शा रहा है।
शुभ तिथियाँ :-4,5,24,25,27,29,30,31
अशुभ तिथियाँ:-3,8,9,12,17,20,21,22,23
उपाय:-प्रत्येक सोमवार दूध इत्यादि किसी सफेद वस्तु का दान करते रहें। अपने आराध्य को नित्य पीळे पुष्प अर्पित करें अथवा नित्य केसर का सेवन करें।
-------------------------------------------------------
धनु राशि:- इस महीने के पूर्वार्ध में अधिकांशत: शरीर में आलस्य और प्रमाद ही हावी रहेगा। इस दौरान या तो आप यात्रा में रहेंगे या फिर अवकाश का आनन्द ले रहे होंगें। काम काज के दायरे भी थोडे संकुचित हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में भी किसी शुभचिन्तक से बिगाड की संभावनाएं निर्मित हो रही हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध को भी किन्ही व्यक्तिगत कारणों से ठुकराना अथवा स्थगित करना पड़ सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों एवं घर के नौकर चाकरों के प्रति व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा। व्यय की मात्रा बढी रहेगी। महीने के मध्य भाग से कुछ राहत मिलनी अवश्य आरम्भ होगी, किन्तु फिर भी आय की अपेक्षा व्यय थोडा अधिक रहेगा। किसी चल-अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय का विचार भी मन में आ सकता है। 26 तारीख के पश्चात मासान्त तक किसी सुखद घटना के फलस्वरूप आप अपने संघर्ष को विस्मृत कर लेंगे।
शुभ तिथियाँ:-4,5,7,9,26,27,29,30
अशुभ तिथियाँ:-3,8,12,13,16,18,21,22
उपाय:-अष्टमी तिथि अथवा बुधवार के दिन एक नारियल का दान करते रहें। मंगलवार के दिन किसी भिखारी को भोजन करायें।
-------------------------------------------------------------
मकर राशि:-इस माह का प्रारंभ तो आपके लिए सामान्य ही रहेगा किन्तु परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित हो सकता है। महत्वपूर्ण क्षेत्रो में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। शासन-सत्ता के व्यक्तियों से लाभ का अवसर प्राप्त होगा। तारीख 3,8,13,18 को हड़बड़ी, जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें और न ही किसी अति विशेष कार्य को तुरत-फुरत अंजाम दें। 6,15,20,22,24 तारीखों को परिजनों के स्नेह से सुखद अनुभूति होगी।पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा, लंबी दूरी की किसी यात्रा की योजना बन सकती है। भौतिक सुख-साधनों में व्यय की अधिकता रहेगी। जो लोग औषधी, रंग-रसायन, धातु अथवा विधुत संबंधी कार्यों में संलग्न हैं,उनके लिए आगामी मास में भरपूर लाभ प्राप्ति हेतु परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। किसी भी तरह का पूंजी निवेश आपके लिए हितकारी रहेगा।
शुभ तिथियां:-6,9,15,20,22,24,29
अशुभ तिथियां:- 3,8,13,16,18,23
उपाय:-प्रत्येक मंगलवार लाल चंदन की लकडी मंदिर में चढावें। अनामिका उंगली में ताँबे का छल्ला धारण करें। श्री कनकधारा स्त्रोत्र का पाठ करें।
-------------------------------------------------------------
कुंभ राशि:- आपके लिए व्‍यक्तिगत रूप से आपके लिए यह माह शुभ फल देने वाला है। पिछले कुछ उलझे हुए मसले अब सुलझने लगेंगें और समस्याओं के हल भी सामने दिखाई देंगें। मंगल देव अब आपके लिए लाभकारी स्थिति में हैं और कुछ स्थानों पर आपकी वरियता बनाए रखना चाहते हैं। यदि आप अपने जन्मस्थान से दूर हैं तो जन्मस्थान की ओर यात्रा करनी पडेगी। यदि नौकरीपेशा हैं तो आपके स्थानांतरण का योग निर्मित हो रहा है।नियोक्तां एवं उच्चाधिकारियों से संबंध सुधरेंगें,किसी अतिरिक्त जिम्मेदारी का भार भी वहन करना पड सकता है। पारिवारिक एवं व्यवसायिक तौर से समय पूर्णरूप से लाभदायक रहेगा। 19 तारीख के पश्चात जीवनसाथी के साथ एक ओर तो वैचारिक मतभेद रहेंगें तो दूसरी ओर उनका स्वास्थय भी थोडा प्रभावित करेगा। किसी गृहोपयोगी वस्तु के क्रय हेतु धन का अतिरिक्त व्यय होगा। अपने आसपास भ्रमपूर्ण स्थितियों को न पनपने दें ओर किसी व्यक्तिविशेष के प्रति अपने मन में चल रहे अविश्वास को समाप्त करने के पूर्ण प्रयास करें, अन्यथा सम्बंधों में बिगाड् होने का भय है। इस समय पर आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि छोटी छोटी बातों को बडा करके न देखें। माता-पिता,परिवार की ओर से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। 23 से 27 तारीख के मध्य शेयर बाजार में किसी प्रकार का अल्पकालीक निवेश करने से यथासंभव बचें अन्यथा नुक्सान होना निश्चित जानिए।
शुभ तिथियाँ:-5,6,10,14,15,17,30,31
अशुभ तिथियाँ:-7,13,19,20,21,22,23,27
उपाय:- श्री बजरंग बाण का नित्य संध्याकाल के समय पाठ करें। शनिवार सरसों तेल का छायापात्र दान करें।
-------------------------------------------------------------
मीन राशि:- आमतौर पर इस राशी के जातक स्वभाव से विनम्र एवं सामाजिक रूढियों का कट्टरता से पालन करने वाले होते हैं, लेकिन दशम भाव में नीच राशि के राहू की स्थिति आपके स्वभाव में एक प्रकार की विचित्रता पैदा करने का प्रयास कर रही है। इस माह क्रोध वृद्धि, मानसिक चिन्ता तथा खिन्नता हावी होने लगेगी, मन में निम्न कोटी के विचार अपनी परतें जमाने का प्रयास करेंगें। भूलकर भी किसी विपरीत कर्म का आश्रय न लें। वाहन चलाने में भी थोडा विशेष सावधानी रखें। आय-व्यय की स्थिति बराबर बनी रहेगी। पूर्वार्द्ध की अपेक्षा माह का उतरार्द्ध कुछ बढिया व्यतीत होगा। विवाह आदि किसी आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। नाते रिश्तेदार, सगे-संबंधियों से मिलकर मन प्रफुल्लित रहेगा। मान-प्रतिष्टा में वृ्द्धि होगी। वाहन आदि किसी वस्तु को खरीदने की योजना बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों की तरफ से पूर्ण सहयोग मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हे अपने लिए आय का साधन खोजने में अधिक परिश्रम नहीं करना पडेगा। उनके लिए 19 तारीख के पश्चात आजीविका प्राप्ति का योग निर्मित हो रहा है।
शुभ तिथियाँ:- 4,5,13,21,23,24,25,30
अशुभ तिथियाँ:-6,7,8,10,12,16,18,26,29
उपाय:-चाँदी का चौकोर टुकडा अपनी जेब,बटुए,पर्स इत्यादि में रखें। बृहस्पतिवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें।
---------------------------------------------------------------
नोट:- राशिफल जन्मकालिक चन्द्रराशि पर आधारित है

Share and Enjoy:
We will keep You Updated...
Sign up to receive Latest Articles
Subscribe via RSS Feed subscribe to feeds
सशुल्क समस्या समाधान ( फीस 1100/- रुपए )

आपका नाम *
आपका जन्मविवरण (जन्मतिथि, समय, स्थान) *
ई-मेल *
अपनी समस्या या प्रश्न लिखें *
Powered byEMF Online Form Builder
Report Abuse
Recent Articles
Connect with Facebook
Sponsors
Search
Archives
Categories
Astro Help
Resources
Astro Connect